फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 फ़रवरी 2014

गौरैया के नाम


वैसे हमारे देश भारत में गौरैया को कई नामों से पुकारा जाता है। जैसे गौरा और चटक।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी इस घरेलू पक्षी (गौरैया) के और क्या - क्या नाम हैं ? उर्दू में गौरैया को चिड़िया तथा सिंधी भाषा में झिरकी भी कहा जाता है। गौरैया को भोजपुरी में चिरई तथा बुन्देली में चिरैया कहते हैं। इसे भारत के कई राज्यों में भिन्न - भिन्न नामों से पुकारा जाता है जैसे ,,,,,


जम्मू और कश्मीर - चेर 
पंजाब - चिड़ी
पश्चिम बंगाल - चरूई
ओडिशा (उड़ीसा) -  घरचटिया
गुजरात - चकली 
महाराष्ट्र - चिमानी
कर्नाटक - गुब्बाच्ची
आन्ध्र प्रदेश - पिच्चूका
केरल, तमिलनाडु - कूरूवी

   
यहाँ आने के लिए आप सबका सादर धन्यवाद।। 

लोकप्रिय लेख